आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस पहुंची अपराध की जड़ तक कई आरोपियों को चिन्हित कर की जा रही विधिक कार्यवाही। ग्राम बोडाहेडी में शान्ति एंव कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 22 महिलाओं एंव 29 पुरुषों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाई।

आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस पहुंची अपराध की जड़ तक कई आरोपियों को चिन्हित कर की जा रही विधिक कार्यवाही।

ग्राम बोडाहेडी में शान्ति एंव कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 22 महिलाओं एंव 29 पुरुषों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाई।

ड्रोन केमरों से निगरानी कर छतों में रखे गये पत्थरों को पुलिस की शक्ति के बाद आरोपियों द्वारा हटवाकर गांव में बनाई गई शान्ति व्यवस्था।

कानून से बढकर कोई नहीं, अपराध करोगे तो जाना होगा जेल।

बोडाहेडी गांव में विगत दिनों में दो पक्षों आपसी मारपीट व झगडा हो गया था जिस सम्बन्ध में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर अभियोग पंजीकृत कराये गये हैं  जिसमें गांव में दोनो पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर छतों से पथराव कर शांति व्यवस्था प्रभावित की गई । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा  ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी क्षेत्र के कानून व्यवस्था को बनाये रखने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष पथरी को निर्देशित किया गया था।

थानाध्यक्ष पथरी द्वारा टीम गठित कर स्वयं टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर ग्राम बोडाहेडी में  गये।  जहां पर छतों पर ईंट पत्थर रखने वाले लोगों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर छतों से ईंट पत्थर हटवाये गये तथा  हिदायत दी गई कि अपने छतों पर अनावश्यक रुप से ईंट पत्थर ना रखें अन्य़था आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस टीम के द्वारा  शान्ति एंव कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही करते  हुये अपने छतों पर माहौल खराब करने के लिए ईंट, पत्थर रखने वाले 22 महिलाओं व 29 पुरुषों के विरुद्ध  धारा 126/135 बीएनएसएस में में विधिक कानूनी कार्यवाही करते हुए जांच प्रारम्भ की गई।

पुलिस टीम

1- श्री रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी हरिद्वार

2- उ0नि0 बबलू चौहान

3- उ.नि.महेन्द्र पुंडीर

4- कां राकेश नेगी

5- का0 नाराय़ण

6-कानि0 नारायण राणा

7- कानि0 चालक पंकज

8-कानि आदेश चौहान 

9- का0सुबोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।