आगामी काँवड मेला के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा गैस प्लान्ट व सुमननगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियो, संदिग्धो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, आदि का व्यापक स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान।

आगामी काँवड मेला के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा गैस प्लान्ट व सुमननगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियो, संदिग्धो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, आदि का व्यापक स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान।

पुलिस ने मौके पर 145 व्यक्तियो का सत्यापन कर बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 10 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत किया  जुर्माना।

बिना सत्यापन संदिग्ध घूम रहे कुल 08 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹2000/-के चालान किये।

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम/सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, कबाडियो, होटल/ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियो में निवासरत व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

आगामी काँवड मेला-2026  के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये।

रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत बिट्ठल विहार कालोनी, शक्तिनगर कालोनी, बैरियर नं0 06 के आस पास स्थित निवासरत एवं सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, कबाडियो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, घरेलू नौकरो, एवं संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 145 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर कुल 10 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹1,00,000/- के कोर्ट चालान किये गये।

 इसके अतिरिक्त कुल 08 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल ₹2000/- के चालान किये गये 

रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया ।

कार्यवाही 

1- कुल 10  कोर्ट चालान 83 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹1,00,000/-)

2- कुल 08 नगद चालान 81 पुलिस अधि0 (धनराशि ₹2000/- )

पुलिस टीम

1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक 

2- उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट, 

3- अ0उ0नि0 राकेश सिंह, चौकी प्रभारी सुमननगर,

4- उ0नि0 राहुल थापा, 

5- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, 

6- कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।