कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां तेज।

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां तेज।

 25 जुलाई तक सभी मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश।

कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान, सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू।

आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले शिवभक्तों को एक सुखद और निर्बाध यात्रा का अनुभव कराना है। इसके लिए विगत दिनों प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसके  लिए सभी विभागों को सभी तैयारियो एवं व्यवस्थाओ को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा से समझौता नहीं किया जाएगा और सभी मूलभूत व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। जिसके अनुपालन में सभी विभागों द्वारा धरातल पर सभी व्यवस्थाओं को तय समय तक सुदृढ़ करने के लिए किए जाने वाले कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विशनोई अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग (लिवरहेडी से मोहम्मदपुर झाल एवं उत्तरा टेक कॉलेज से कलियर की ओर) पर झाड़ी कटान का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर जिला पंचायत क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी शौचालयों और स्नानघरों की मरम्मत व स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो।

सिंचाई विभाग रुड़की द्वारा कांवड़ पटरी पर नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण (सड़क सुदृढ़ीकरण) का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, महेश बिश्नोई ने बताया कि सभी टीमें ग्राउंड पर सक्रिय हैं और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत तय समय-सीमा से पहले ही कांवड़ पटरी मार्ग को पूरी तरह सुगम और साफ-सुथरा बना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त