एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस की एयर स्ट्राइक जारी। डमी करेंसी मामले में एक और गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश, 04 शातिर गिरफ्तार।

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस की एयर स्ट्राइक जारी।

डमी करेंसी मामले में एक और गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश, 04 शातिर गिरफ्तार।

पूरे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम।

चारों होनहार गुरदासपुर पंजाब के हैं बाशिंदे, कब्जे से ₹ 84500/-  के नकली नोट बरामद।

नकली नोटों को लेकर केन्द्रीय एजेंसियों के कान खड़े, की जा रही है गोपनीय पड़ताल।

असल नोट देकर खरीदे थे नकली नोट, मेन सप्लायर दबोचने के लिए सजाई जा रही है फील्डिंग।

अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह को निर्देश पर समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ 04 संदिग्ध को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

चैंकिंग कर रही पुलिस टीम को मेला अस्पताल की तरफ से 04 व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनके हावभाव संदिग्ध लग रहे थे। शक होने पर टीम ने जब टॉर्च की रोशनी दिखाकर संदिग्धों को रुकने का ईशारा किया गया तो चारों संदिग्ध वापस मुडकर तेज कदमों से जाने लगे। टीम ने बिल्केश्वर तिराह से टिबडी तिराहे की ओर उक्त चारो व्यक्तियो को पकड लिया। 

पकडे गये संदिग्धों की तलाशी ली गई तो कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 169 जाली करेंसी नोट  (चौरासी हजार पॉच सौ रुपये) बरामद हुए। चोरों संदिग्ध को हिरासत पुलिस लेकर सिटी कोतवाली में धारा 3(5) 179,180 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। 

पूछताछ में सामने आया कि इन लोगों ने मिलकर गुरदासपुर पंजाब के ही रहने वाले एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले सस्ते दामों पर (₹20000/- रुपये देकर) 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल एक लाख रुपये)खरीदे थे। आरोपी नकली नोट को असल रुप में इस्तेमाल करने के लिए हरिद्वार लाये थे। इनके द्वारा बीते रोज भी बाजारों में कुछ नकली नोटों को चलाकर खरीदारी की गयी थी। 

पकड़े गए आरोपियों का मैडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराय जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर इस पूरे सिंडिकेट के भांडाफोड़ एवं प्रकाश में आए सप्लायर को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु-58 वर्ष 

2-टिंकू पुत्र सरजीत सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 29 वर्ष 

3-सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 20 वर्ष के कब्जे से 

4-संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 47 वर्ष 

बरामदगी

500 रुपये के कुल जाली 169 नोट (₹84500/-)  

पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा 

2.व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट 

3.उ0नि0 संजीत कण्डारी  

4.उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल  

5.उ0नि0 नवीन नेगी 

6.उ0नि0 नवीन चौहान  

7.उ0नि0 राधाकृष्ण रतूडी

8-कानि0नापु विनोद कुमार

9-कानि0 सचिन सिंह

10-कानि0 सचिन पाण्डेय

11-कानि0 नवीन जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।