एसएसपी नवनीत सिंह का नशा तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक। सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा मिला संदिग्ध, तलाशी में कब्जे से 980 ग्राम हैरोइन बरामद।

एसएसपी नवनीत सिंह का नशा तस्करी पर सर्जिकल स्ट्राइक।

सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा मिला संदिग्ध, तलाशी में कब्जे से 980 ग्राम हैरोइन बरामद।

कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम।

तस्कर के कब्जे से बरामद की गई हैरोइन की बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये के करीब।

पुलिस ने करोड़ों की हैरोइन के साथ तरण तारण पंजाब निवासी तस्करो को किया गिरफ्तार। 

हैरोइन खरीदने और बेचने वालों पर भी हरिद्वार पुलिस कसेगी शिकंजा।

अवैध एवं आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने एवं नशा तस्करी रोकने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर जनपद हरिद्वार पुलिस लगातार विभिन्न स्तर से प्रयास कर रही है।

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दौराने चैकिगं लाठरदेवा अंडर पास खडी कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह नि0 ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब उम्र 38 वर्ष जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। 

घेर घोटकर पकड सख्ती से पूछताछ करने तथा जामा तलाशी लेने पर आरोपी गुरविन्दर की गाडी के डैसबोर्ड में पन्नी में रखी 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0- 249/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।  साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से उपरोक्त अवैध हैरोइन को खरीदकर रूडकी में बेचने लाया था। जिस सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह नि0 ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब उम्र 38 वर्ष

बरामदगी

980 ग्राम अवैध हैरोइन  

पुलिस टीम गंगनहर

1- प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव 

2- वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार  

3- उ.नि. पंकज कुमार (प्रभारी चौकी पुरानी तहसील)

4- युनुस हेड कान्सटेबल बेग 

5- अशोक हेड कान्सटेबल तिवारी 

6- कान्सटेबल देवेश सिहं 

7- कान्सटेबल नितिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त