बाइक चोरी की सूचना मिलने के 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा। पुलिस टीम ने चुराई गई बाइक के साथ 02 वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बाइक चोरी की सूचना मिलने के 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा।

पुलिस टीम ने चुराई गई बाइक के साथ 02 वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नशे के आदी युवकों ने दो दिन पहले सोहलपुर रोड से की थी बाईक चोरी।

वादी जावेद निवासी ग्राम बेड़पुर कलियर जिला हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स रंग काला नीला रजि0 न0 UK 08 AB 3559 को अज्ञात चोरो द्वारा सोहलपुर रोड स्थित खेत से चोरी कर लिया गया है, जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 151/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया ।

ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर रही पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर एनआईसी कॉलेज धनोरी व तिरछापुल के बीच बावन दर्रा जाने वाली लिंक रोड़ से दो वाहन चोरों को चुराई गई मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-सन्दीप कुमार पुत्र तेलूराम नि0 ग्राम सोहलपुर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 27 

2-विशाल कुमार पुत्र तेलूराम नि0 ग्राम सोहलपुर थाना कलियर हरिद्वार उम्र 21 वर्ष 

बरामदगी 

मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स 

पुलिस टीम

अ0उ0नि0 रामअवतार

हे0कानि0 सोनू कुमार

हे0कानि0 इसरार अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।
0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कौशिक ने की दीर्घायु की कामना। महाराजा अग्रसेन घाट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया माँ गंगा का गंगा पूजन दुग्धाभिषेक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|