लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश। जलभराव, आपदा एवं किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश।

लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।

जलभराव, आपदा एवं किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश।

जिला आपदा प्रबंधन टीम को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश।

जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि किसी क्षेत्र में जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने, भवन क्षति, सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान अथवा किसी अन्य प्रकार की आपदा संबंधी घटना की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए इसकी सूचना बिना विलंब जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्षों में तैनात कार्मिकों को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के किसी भी क्षेत्र से जलभराव अथवा अन्य आपदा संबंधी सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए तथा आपदा प्रबंधन टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र रवाना कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए जाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि वह स्वयं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जनपद में हो रही लगातार वर्षा की स्थिति पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं तथा सभी संबंधित अधिकारियों से नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्थिति पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।