कोतवाली नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़। एक बदमाश के पांव में लगी गोली दूसरा  फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिंग जारी।

कोतवाली नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।

एक बदमाश के पांव में लगी गोली दूसरा  फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिंग जारी।

महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

 उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार व उ0नि0 नवीन चौहान अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दुधियाबंद तिराहे पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रायवाला देहरादून की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व चैहरे पर गमछा लपेटे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो संदिग्ध ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया गया जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। 

घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाश को उपचार हेतु सिविल मेला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है जबकी मौके से फरार अन्य बदमाश की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त दोनों बदमाश मृतक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी हैं जिस संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0सं0 336/2026 धारा 103(1) BNS  बनाम -अज्ञात पँजीकृत किया गया था।  

कोतवाली नगर हरिद्वार पर पोस्टमार्टम परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कारित करने के सम्बन्ध में पुलिस ने स्वयं वादी बनकर पँजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए 4-6 टीमें गठित की गयी थी। पड़ताल में तथ्य सामने आए थे कि घटना के दिन दो व्यक्ति एक महिला को चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट की ओर जाते दिख रहे थे।  

गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि  सुबह वह और उसका साथी एक महिला को हर की पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो मे बारी बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस मे शिकायत करने की धमकी दी तो दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर मुहँ पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी मे फेंक दिया तथा फोन अपने पास रख लिया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- जिशान पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला जिगर कालोनी नेहटोर थाना नेहटोर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष 

पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा 

2.व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट 

3.उ0नि0 खेमेन्द्र सिंह गंगवार  

4.उ0नि0 नवीन सिंह चौहान

5. कानि0 बृजमोहन रावत 

6. का0 लखन सिंह चौहान

7. कानि0 विनोद रावत

8- कानि0 सचिन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।