हरिद्वार सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने डीएम की मांग पर अपने संसदीय क्षेत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की दी सहायता राशि

हरिद्वार सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने डीएम की मांग पर अपने संसदीय क्षेत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की दी सहायता राशि

Error: Contact form not found.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार लोकसभा से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने जिला अधिकारी हरिद्वार को अपनी सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपए से मेडिकल उपकरण आदि खरीदने की अनुमति दी है शनिवार को ही जिला अधिकारी श्री रविशंकर ने एक सूची बनाकर केंद्रीय मंत्री को मेल कर सांसद निधि से मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की थी केंद्रीय मंत्री ने तत्काल कदम उठाते हुए कुछ ही देर में जिलाधिकारी को अनुमति पत्र जारी कर दिया जिला अधिकारी की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने एक ऑक्सीजन प्लांट 100 बाईपेप मास्क 27 शार्प प्लास्टर 1 स्टार्ट एबीजी 100 एक स्टार्ट एबीजी 2 ऑक्सीजन सिलेंडर 200 एयर बाइप 20 खरीदने की अनुमति दी है। यह सारे उपकरण खरीदने हैं। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया था कि हरिद्वार में दो सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता है जिसको देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने तत्काल अनुमति पत्र जारी करते हुए निधि आवंटित कर दी ताकि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और कोविड-19 महामारी से क्षेत्र की जनता सुरक्षित रह सके। कोविड-19 संक्रमण तेजी से हरिद्वार जनपद में फैल रहा है संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं अब हरिद्वार लोकसभा के सांसद व केंद्र में शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी की मांग पर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है आपको बता दें कि डॉ रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही एम्स में अपना इलाज करा रहे थे। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डीएम हरिद्वार द्वारा की गई मांग पर संज्ञान लेते हुए तुरंत धनराशि आवंटित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।