मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार जिले को ओडीएफ प्लस में राज्य में प्रथम पुरस्कार मिलने पर दी बधाई ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार जिले को ओडीएफ प्लस में राज्य में प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने जहां नगर निगम देहरादून क्षेत्र में विकसित किये गए सिटीजन एप ‘वन स्टॉप सोल्यूशन’ को लांच किया। वहीं हरिद्वार जिले के स्वजल इकाई के परियोजना प्रबंधक के0एन0तिवारी व नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि ओडीएफ प्लस के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए जनपद हरिद्वार एवं जनपद टिहरी को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सबसे अधिक श्रमदान करने पर यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय कर्मियों, अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के युवाओं आम नागरिकों से की गई स्वच्छता की अपील को हरिद्वार जिले ने आत्मसात किया, इसका ही परिणाम रहा कि राज्य में ओडीएफ प्लस में जिले को प्रथम स्थान मिला। उन्होंने स्वजल के कर्मियों के प्रयासों की सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दी शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।