हरिद्वार अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

हरिद्वार अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

अपर जिलाधिकारी ने गांधी जयन्ती व पूर्व प्रधान मंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती की शुभकामनायें देते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाँधी के नेतृत्व में चलाये गये रचनात्मक कार्यक्रमों, स्वदेशी आन्दोलन, नमक सत्याग्रह आदि का उत्तराखण्ड पर व्यापक प्रभाव पड़ा। उनके जीवन से हमें सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्व धर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
दीपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा लघु, कुटीर एवं खादी ग्रामोद्योगों के विकास व उन्नयन के संबंध में विशेष प्रयत्न किये तथा उनसे प्रेरणा लेते हुये हमें भी उत्तराखण्ड में ऐसे उद्योगों के महत्व को देखते हुये आमजन को ऐसे उद्योगों की ओर उन्मुख किया जाना चाहिये। उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री के योगदान पर भी विस्तृत प्रकाश डाला l इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को आनंदमयी सेवा सदन की छात्राओं ने प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया l
कलक्ट्रेट के साथ-साथ विकास भवन रोशनाबाद में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया।
इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, नवल किशोर, नारायण शरण तिवारी,जे0पी0 शुक्ला तथा कलक्ट्रेट व विकास भवन के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।