मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के ग्राम बेलडा निवासी पंकज पुत्र सुरेश की हत्या एवं अनुसूचित जाति के लोगों पर की जा रही पुलिस कार्यवाही की जांच 15 दिन के अन्दर किये जाने के निर्देश,आयुक्त गढवाल मण्डल तथा पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र को दिये है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के ग्राम बेलडा निवासी पंकज पुत्र सुरेश की हत्या एवं अनुसूचित जाति के लोगों पर की जा रही पुलिस कार्यवाही की जांच 15 दिन के अन्दर किये जाने के निर्देश,आयुक्त गढवाल मण्डल तथा पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र को दिये है।

इस प्रकरण में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया। इस अवसर पर उपस्थित मृतक पंकज के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सात्वनां प्रदान कर इस घटना की निष्पक्षता के साथ जांच करने का आश्वासन दिया।
इस संबंध में अतर सिंह अपर सचिव गृह द्वारा आयुक्त गढ़वाल एवं पुलिस महानिरीक्षक को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सुरेश पुत्र फुल्ला, निवासी-बेलडा, थाना कोतवाली सिविल लाईन, रूड़की, हरिद्वार द्वारा प्रेषित पत्र के क्रम में पंकज पुत्र सुरेश की हत्या एवं अनुसूचित जाति के लोगों पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में बिन्दुवार कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है तथा जांच आख्या 15 दिन के भीतर शासन को उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।
उक्त प्रार्थना पत्र पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रकरण की जांच 15 दिन के भीतर पूर्ण किये जाने के निर्देश भी दिये गये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दी शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।