कप्तान नवनीत सिंह का टीम लीडर इम्पैक्ट, चंद घंटो के भीतर हुआ डबल मर्डर का किया सफल खुलासा। हरिद्वार पुलिस ने सगे भाई को दबोचा, गोलियां बरसाकर दोनो बहनों को उतारा  मौत के घाट। गोलीबारी में हत्यारोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से हुआ  घायल चल रहा उपचार।

कप्तान नवनीत सिंह का टीम लीडर इम्पैक्ट, चंद घंटो के भीतर हुआ डबल मर्डर का किया सफल खुलासा।

हरिद्वार पुलिस ने सगे भाई को दबोचा, गोलियां बरसाकर दोनो बहनों को उतारा  मौत के घाट।

गोलीबारी में हत्यारोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से हुआ  घायल चल रहा उपचार।

पुलिस ने कथित हत्यारे के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस किया बरामद।

संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक बना इस बड़े हत्याकांड की वजह।

रात गणेशपुर रुडकी निवासी अर्जुन सिंह ने “मामा विवेक उर्फ विक्की द्वारा फायरिंग कर मां व मौसी की हत्या करने और इस दौरान मौसा के गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल होने” के संबंध में दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0-327/2026, धारा-103 (1), 109 (1) B.N.S, में पंजीकृत किया गया। प्रकरण की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई।

आरोपी की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर पुलिस टीम ने बेहद कम समय में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा मिले इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चूडा मणी मन्दिर चौक के पास चुडियाला भगवानपुर से एक तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल मो०सा० स्पेलेण्डर प्लस के साथ गिरफ्तार किया। 

प्रारंभिक तौर पर संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक हत्या के पीछे की वजह नजर आ रही है। वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

विवेक उर्फ विक्की पुत्र जयपाल निवासी चुड़ियाला थाना भगवानपुर हरिद्वार

बरामदगी

1- तमंचा 315 बोर- 01  

2- खोखा कारतूस- 06

3- घटना में इस्तेमाल मो०सा० 

पुलिस टीम

1- सीओ रुड़की ओशीन जोशी

2- प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव

3- व0उ0नि0 दीप कुमार 

4- उ0नि0 सन्तोष सेमवाल

5- उ0नि0नवीन कुमार  

6- उ0नि0 ब्रहमदत्त विजलवाण

7- उ0नि0 पंकज कुमार

8- उ0नि0 हरीश गैरोला

9- अ0उ0नि0 मनीष कवि

10- अ0उ0नि0 कान्ता प्रसाद

11- का0 प्रीतम सिहं

12- का0 रणवीर सिंह

13- का0 अजय बिष्ट

14- का0 फरीद 

सीआईयू टीम रुड़की

1- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव 

2- का0 आशीष शर्मा 

3- का0 अजय काला 

4- का0 रविन्द्र खत्री 

5- का0 महीपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य का स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया शुभारंभ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से गांव में प्राइमरी स्कूल बनवाने के लिए मुख्यमंत्री धाकड़ धामी से कराए प्रस्ताव।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 से पहले पंतद्वीप क्षेत्र के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का किया निरीक्षण