लूट की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल खुलासा। कड़ी पड़ताल और मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे। लूटे गए चांदी के सिक्के, मूर्ति, एप्पल फोन आदि समान व घटना में प्रयुक्त कैंची, मोटरसाइकिल बरामद।

लूट की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल खुलासा।

कड़ी पड़ताल और मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे।

लूटे गए चांदी के सिक्के, मूर्ति, एप्पल फोन आदि समान व घटना में प्रयुक्त कैंची, मोटरसाइकिल बरामद।

वादी मुकदमा प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय धर्मचंद, निवासी मकान नं. 38, शिवलोक कॉलोनी फेज-3, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि के समय शिवलोक कॉलोनी के पास तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उनका पीछा कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश वादी का बैग छीनकर उसमें रखे लगभग 100 ग्राम चांदी के आभूषण, दुकान की चाबियां, एप्पल आईफोन मोबाइल, बीएचईएल मेडिकल कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

उक्त घटना के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 293/2026, धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता से लेते हुए हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर में गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सीआईयु हरिद्वार की मदद से डिजिटल साक्ष्य एकत्रित करते हुए संदिग्धों की पड़ताल की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर मटेरियल गेट B.H.E.L. के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनके नाम-पते निम्न प्रकार प्रकाश में आए-

1. रितिक उर्फ टोपो पुत्र स्वर्गीय बिनोद चौधरी, निवासी ग्राम खंजरपुर, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।

2. सौरभ पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम टांडा साहूवाला, थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष।

3. राजीव सैनी उर्फ सागर पुत्र अमृत सैनी, निवासी ग्राम चांदपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।

पूछताछ में हुआ घटना का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि उन्होंने कावड़ मेला के दौरान बैरागी कैंप में दुकान लगाई थी और दुकान का सामान लेने कनखल आते थे सुनार की दुकान के पास में जहां से इन्होंने देखा कि ज्वेलर्स बूढ़ा व्यक्ति है और उसके संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिया दिनांक 11 अगस्त को भी इन्होंने ज्वेलर्स का पीछा किया था लेकिन उस दिन अपने प्लान में सफल नहीं हो पाए उसके बाद वह तीनों  सुनार का पीछा करते हुए शिवलोक कॉलोनी पहुंचे। वहां मौका पाकर पहले कैंची से वादी के बैग को लटकाने वाला पट्टा काटा गया फिर बैग लूट लिया गया।

वादी द्वारा अपना बचाव करने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके साथ छीना-झपटी की कैंची से वार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार होकर लूटा गया सामान राजा गार्डन, जगजीतपुर, हरिद्वार स्थित रितिक उर्फ टोपो के कमरे पर ले गए।

पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली गई, जहां से घटना में लूटा गया सामान बरामद किया गया।

बरामदगी का विवरण

1- 05 सफेद धातु के सिक्के

2- 01 सफेद धातु की गाय की मूर्ति

3- 01 सफेद धातु का पेंडल

4- 01 एप्पल मोबाइल फोन

5- आधार कार्ड की छायाप्रति – प्रदीप कुमार शर्मा

6- बीएचईएल मेडिकल हेल्थ कार्ड/बुकलेट एवं अन्य दस्तावेज

7- 01 नीले रंग का बैग

8- घटना में प्रयुक्त 01 कैंची

9- घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर 

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), बीएनएस की बढ़ोत्तरी तथा आपराधिक षड्यंत्र के संबंध में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना प्रचलित है।

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी  

2. व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी 

3. उ0नि0 मंदीप सिंह 

4. अपर उपनिरीक्षक सुबोध घड़ियाल

5. हे0कां0 जितेंद्र चौधरी 

6. हे0कां0 बिमल सिंह 

7. कां0 विवेक गुसाईं 

8. का0 प्रेम सिंह 

9. कां0 उदय नेगी 

10. कां0 चालक नीलय यादव 

सीआईयू टीम

1-निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट 

2-का0 वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूर्व में आरोपित शाहनूर एनडीपीएस के मामले में व शफीक चोरी के मामले में जा चुका है जेल। आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में किया गया अभियोग पंजीकृत।
0 Minutes
Uncategorized
कप्तान नवनीत सिंह का टीम लीडर इम्पैक्ट, चंद घंटो के भीतर हुआ डबल मर्डर का किया सफल खुलासा। हरिद्वार पुलिस ने सगे भाई को दबोचा, गोलियां बरसाकर दोनो बहनों को उतारा  मौत के घाट। गोलीबारी में हत्यारोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से हुआ  घायल चल रहा उपचार।
0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल खुलासा। कड़ी पड़ताल और मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे। लूटे गए चांदी के सिक्के, मूर्ति, एप्पल फोन आदि समान व घटना में प्रयुक्त कैंची, मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
रुड़की ब्लॉक की बेलड़ा ग्राम पंचायत को एक मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है।  मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान अन्य अधिकारी रहे उपस्थित।