ढंडेरा में हुए हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
तीन को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
वादी सुभाष चंद्र पुत्र स्वर्गीय गयासन निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके पुत्र की हत्या करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 378 /26 धारा 103 (1)109(1)BNS पंजीकृत कराया गया था। हत्या के तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये। उनका साथी प्रणव चौधरी को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रणव चौधरी पुत्र प्रदीप चौधरी निवासी डिफेंस कॉलोनी निकट शिवालिक पब्लिक स्कूल ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
१- प्र.नि. प्रदीप बिष्ट
२- अपर उ.नि. आषाढ़ सिंह
३- हेड कांस्टेबल रजत चौधरी
४- कांस्टेबल अनिल शर्मा
ढंडेरा में हुए हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। तीन को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
