अपने खास दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट  हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का सफल खुलासा। दो हत्यारोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल बरामद। शराब के नशे में हुआ विवाद, पैसों के लेनदेन और शराब पीते हुए की वीडियो बनाने से हुए नाराज, उसी का बदला लेने के लिए उतारा मौत के घाट। मृतक के शव को रजवाहे में फेक दोनों आरोपी मोटर साइकिल ले मौके से हो गए थे फरार।

अपने खास दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

 हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का सफल खुलासा।

दो हत्यारोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल बरामद।

शराब के नशे में हुआ विवाद, पैसों के लेनदेन और शराब पीते हुए की वीडियो बनाने से हुए नाराज, उसी का बदला लेने के लिए उतारा मौत के घाट।

मृतक के शव को रजवाहे में फेक दोनों आरोपी मोटर साइकिल ले मौके से हो गए थे फरार।

ग्राम टिकोला रजवाहे पर मिले अज्ञात शव की तस्दीक के बाद हत्यारों की तलाश में जुटी थी पुलिस।

कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। शव को नियमानुसार कब्जे पुलिस लेकर मौके के भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए फील्ड यूनिट द्वारा  वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किये गये। मृतक की शिनाख्त कपिल पुत्र मेघपाल निवासी ग्राम टिकोला कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई ।

मृतक के भाई अमित कुमार द्वारा थाना कोतवाली मंगलौर पर अंतर्गत धारा103(1) के तहत रितिक तथा उसके  एक अन्य साथी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। 

सूचना/ अभियोग पंजीकरण के पश्चात तत्काल एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियोग से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। आदेश के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर द्वारा घटनास्थल के आसपास से सुराग जुटाकर मैनुअल तरीके से इनपुट प्राप्त किए तथा स्थानीय मुखबिरों से जानकारी की गई तो अभियोग में नामित आरोपियों की संलिप्त प्रथम दृष्टिया सही  प्रतीत होनी पाई गई। 

गठित टीम द्वारा मुकदमे से संबंधित निम्नलिखित दो नामित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक  मोटरसाइकिल बरामद की गई।

हत्या की मुख्य वजह मृतक कपिल तथा आरोपी रितिक व दीपक की आपस में दोस्ती थी तथा आपस में पैसों का लेना-देना भी चलता था । मृतक कपिल द्वारा रितिक व  दीपक से  15000/रु उधार लिये थे तथा 700रु0 के कपडे खरीदे थे। घटना के दिन योजना के तहत आरोपियों ने कपिल को बुलाकर टिकोला पुलिया पर शराब पिलाई। शराब पीने के दौरान मृतक द्वारा अपना फोन निकाल रिकित व दीपक की विडियो बनाने की बात कही गई जिससे नाराज होकर दोनों ने  उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश पानी की रजवाहे मे डाल मोटर साइकिल से फरार हो गये।  

गिरफ्तार अभियुक्त

1- रितिक पंवार पुत्र धीर सिह निवासी ग्राम जटौली तैय्यबपुर बडा थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0

2-दीपक पंवार पुत्र सुरेश निवासी उपरोक्त

बरामद माल

घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल 

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक भगवान महर

2- व0उ0नि0 सुखपाल मान

3- उ0नि0 कमलकान्त रतूडी

4- कानि0 रणवीर

5- कानि0 सुधीर

6- कानि0 पंकज

7- कानि0 केडी राणा

8- कानि0 मौ0 आमिर

9- कानि0 चालक लाल सिह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पिरान कलियर उर्स मेले के दौरान दरगाह परिसर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही। पुलिस ने 06 हुड़दंगियों को हिरासत में, लेकर शांति भंग में काटा चालान।
0 Minutes
Uncategorized
अपने खास दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट  हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का सफल खुलासा। दो हत्यारोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल बरामद। शराब के नशे में हुआ विवाद, पैसों के लेनदेन और शराब पीते हुए की वीडियो बनाने से हुए नाराज, उसी का बदला लेने के लिए उतारा मौत के घाट। मृतक के शव को रजवाहे में फेक दोनों आरोपी मोटर साइकिल ले मौके से हो गए थे फरार।
0 Minutes
Uncategorized
ढंडेरा में हुए हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।  तीन को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
0 Minutes
Uncategorized
फैक्ट्री से बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बैटरी सहित 02 आरोपीयो को किया गिरफ्तार।