पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।

पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।

जिला सूचना अधिकारी एवं पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों ने आश्रित को सौंपा सहायता चेक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) के अंतर्गत मृतक पत्रकार स्वर्गीय रामराजा की पत्नी श्रीमती शालू को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा एवं अमित शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हित में संचालित यह पहल सराहनीय और संवेदनशील प्रयास है।

पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा एवं अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों तथा सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की पहल पर पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय-समय पर आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ उपलब्ध हो रहा है।

इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा, रवींद्र, प्रमोद कुमार, मोहन राजा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में हुए सम्मिलित।