लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार।
एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी।
रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
नूकीली वस्तु पेट पर अड़ा डरा धमकाकर दिया था वारदात को अंजाम।
कब्जे से इस्तेमाल लूटी गई नगदी, दस्तावेज, जूते व लूट में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद।
लालच, नशा एवं शौक पूरा करने की तमन्ना, खर्चा पूरा करने के लिये की थी लूट।
युवक से लूटी हुई जीन्स पेंट पहने मिला एक आरोपी।
सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार हाल निवासी महादेवपुरम सिडकुल से सेक्टर-4 चौक से आगे के0वी0 स्कूल को जाने वाले सुनसान रास्ते पर उक्त ई-रिक्शा चालक एवं रिक्शा में पहले से बैठे 02 अन्य व्यक्तियो ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर डरा धमकाकर ₹10,000 नगदी, बैग, कपडे एवं जूते लूट मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0स0 318/26 धारा 309(4) पंजीकृत किया गया था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित कर घटना के अविलम्ब खुलासे के निर्देश जारी किए गए थे।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के साथ ही पुराने अपराधियो से पूछताछ व अन्य सुराग जुटाते हुए पुलिस टीम ने कल दिनांक 13.09.26 की रात गश्त एवं चैकिंग के दौरान लीडो क्लब को जाने वाले कच्चे रास्ते में एकान्त स्थान में खडे एक ई-रिक्शा में बैठे 03 संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10000/- रूपये नगदी, युवक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक लोहे का फर्सा, एक लोहे का एंगल व चमडे के जुते बरामद हुए।
सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों संदिग्ध ने बताया कि वह अक्सर रात के अंधेरे में अकेली सवारी को एकांत स्थान पर ले जाकर उससे लूटपाट करते हैं। उन्होंने ही राजा बिस्कुट के पास से अपने ई-रिक्शा में बैठाये गए लड़के से शिव मंदिर के पास डरा धमकाकर बैग, उसमें रखे आधार कार्ड आदि दस्तावेज, जूते, जीन्स व नगदी लूटी थी। लूटी हुई जीन्स के बारे में पूछने पर एक आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने बताया कि वही जीन्स उसने पहनी हुई है।
तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मौके से नगदी, लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल लोहे के औजार व ई-रिक्शा कब्जे पुलिस लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण
1- श्रवण कुमार पुत्र मूल चंद पता- ग्राम कनपारा तहसील पुवाया थाना पुवाया जिला शहजाहपुर उ0प्र0, हाल किरायेदार पप्पू चौहान सम्राट हॉल, सिडकुल बाईपास थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,उम्र-19 वर्ष
2- विजय पुत्र रामजी निवासी- मौहल्ला हाथीयाना, बिलसंडा, बिशनपुर, थाना बिलसंडा बरेली उ0प्र0,हाल निवासी किरायेदार मोहित पाल रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष
3- आयुष उर्फ अनिकेत पुत्र राजेश पता- ग्राम नयागाँव थाना शेरकोट धामपुर उ0प्र0, हाल निवासी- किरायेदार मोनू पाल का मकान पता रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, उम्र-20 वर्ष
बरामदगी
1- नगदी ₹10000/-
2- आधार कार्ड, पैन कार्ड (वादी मुकदमा)
3- एक लोहे का फर्सा
4- एक लोहे का एंगल
5- चमडे के जुते
6- वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी
2- उ0नि0 सुधाँशु कौशिक
3- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
4- हे0का0 जगदेव
5- कानि0 विवेक गुसांई
6- कानि0 पी.एस. दानू
7- कानि0 सर्वजीत सिंह
सी0आई0यू0 टीम
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)
2- कानि0 वसीम
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
