खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|

खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|

अभियान के तहत एक यात्री की शिकायत के आधार पर श्रवण नाथ नगर, रेलवे रोड, हरिद्वार स्थित  श्री श्याम रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया|  रेस्टोरेंट के किचन में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर एवं रेस्टोरेंट में कॉकरोच और चूहों की सक्रियता मिलने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा प्रतिष्ठान से मसाला डोसा का एक विधिक  नमूना जांच हेतु लिया गया|  साथ ही खाद्य कारोबारकर्ता, कार्मिकों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र,  पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख,  पेयजल की जांच रिपोर्ट आदि अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके जिस पर खाद्य कारोबारकर्ता  को प्रतिष्ठान में सुधार करने हेतु एक सप्ताह का समय दिया गया है | यदि खाद्य कारोबाऱकर्ता द्वारा अपेक्षित सुधार नहीं किया गया तो खाद्य पंजीकरण निलंबन की कार्यवाही की जाएगी| विकास कॉलोनी निकट ओल्ड रानीपुर मोड़,  हरिद्वार पर स्थित थोक विक्रेता /वितरक फर्म भगवती ट्रेडर्स का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर प्रतिष्ठान से नंद केसरी ब्रांड गाय का घी एवं गोल्डन क्रॉउन ब्रांड शहद के विधिक नमूने जांच हेतु लिये गये | इसके अतिरिक्त रानीपुर मोड़ के पास सूर्या कौम्पलेक्स में संचालित रेस्टोरेंट बैरागी राजमा चावल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण में उक्त रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीकरण गलत पाया गया|  खाद्य कारोबाऱकर्ता द्वारा रेस्टोरेंट का पंजीकरण न लेकर फुटकर विक्रेता की श्रेणी का पंजीकरण प्रस्तुत किया गया जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 61 के तहत चालानी कार्यवाही की गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।