नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार।
पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार।
बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
तहरीर पर तुरन्त मुकदमा दर्ज रात को ही पुलिस टीम ने की बिजनौर में दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार।
वादिया निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि मेरी नाबालिग पुत्री को एक अजय नाम के लडके द्वारा इन्टाग्राम पर दोस्ती की और बाते करने लगे। इसी बीच आरोपी अजय ने नाबालिग बेटी से मिलने का दबाव बनाया। इसी बीच घर पर कोई नही थी तो आरोपी घर आ पंहुचा और नाबालिग से दुष्कर्म कर फोटो विडीयो बनाकर ब्लैक मेल करने लगा व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा ।
परेशान नाबालिग न जब इस बारे में अपनी मां को बताया तो मां की तहरीर पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 349/25 धारा 64(1).352.351(2) BNS व 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
महिला सम्बन्धित अपराध होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम ने रात में रवाना होकर ग्राम नारायणवाला थाना रेहड जिला बिजनौर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी को बाद आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
अजय उर्फ गोलू पुत्र बीरेन्द्र कुमार निवासी नारायणवाला थाना रेहड जिला बिजनौर उ0प्र0
पुलिस टीम
1- म0 उ0नि0 सीमा आर्य
2- अ0उ0नि0 मुकेश धीमान
3- हे0का0 रविन्द्र तोमर
नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल मे फंसा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के हैं आरोप में किया गिरफ्तार। पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आरोपी युवक को बिजनौर से किया गिरफ्तार। बिजनौर से आरोपी मिलने आया हरिद्वार, दुष्कर्म कर हो गया था फरार।
