श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।

श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवा शुरू।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ।

श्यामपुर क्षेत्र के लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, भविष्य में केंद्र को ट्रॉमा सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने अधिकारियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्यामपुर स्थित नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर घोषणा की गई कि केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी, जिससे श्यामपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर, नियमित एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस केंद्र को ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि दुर्घटना एवं आपातकालीन स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार मिल सके।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि वर्ष 2022 में उनके कार्यकाल के दौरान इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वीकृति मिली थी। उन्होंने कहा कि केंद्र के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. महिमानंद जोशी, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी स्वास्थ्य सचिव को दी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान योगेश चौहान (श्यामपुर), सुनील पाल (सजनपुर पीली), देवेंद्र नेगी (गाजीवाली), मंडल महामंत्री सुनील पाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।
1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।