हैप्पी हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में। एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

हैप्पी हत्याकांड का एक और मुख्य आरोपी बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में।

एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खूनालूदा शर्ट बरामद।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

गिरफ्तारी को और अधिक तीव्र करने के लिये पुलिस ने किया था 10,000 का इनाम घोषित।

पतंजलि रोड, देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर मु0अ0सं0 326/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग टास्क दिए गए तथा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इस्तकार थाना फतेहपुर क्षेत्र में देखा गया है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद मय पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां अभियुक्त इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं खूनालूदा शर्ट बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी मुदस्सिर एवं शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की गोली मारकर हत्या करने की बात बताई गई।

पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर वर्ष 2022 के एक प्रकरण में पुलिस को मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

आरोपी के अनुसार मृतक द्वारा उसे लगातार पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी जा रही थी तथा पैसों की मांग भी की जा रही थी। इसी रंजिश और विवाद के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

 घटनास्थल की रेकी कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1. 01 तमंचा .315 बोर

2. 01 खोखा कारतूस .315 बोर

3. 01 खूनालूदा शर्ट

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार पुलिस दबिश दे रही है, एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम

1. अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद

2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल

3. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार

4. उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह

5. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज

6. हे0का0 राजवर्धन

7. कानि0 विकास थापा

8. कानि0 सतेन्द्र चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश