दो पहिया वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।  डिजिटल साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता।

दो पहिया वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

डिजिटल साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता।

आरोपी पर दर्ज है कई मुकदमे, पुलिस कर रही गहन जांच।

पीठ बाजार, सेक्टर-4, बीएचईएल से वादी विनय कुमार पुत्र स्व. भोपाल सिंह निवासी ग्राम हरचन्दपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK 17 M 2047 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी।

घटना के संबंध में ऑनलाइन E-FIR के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 337/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के खुलासे के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के डिजिटल साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन किया गया।

रात्रि को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वर्कर हॉस्टल तिराहा, बीएचईएल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UK 17 M 2047 बरामद हुई।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में वृद्धि करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अमन कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी शिवपुरी, गली नं. 05, मोहल्ला जगजीतपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. मनोहर सिंह भण्डारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल 

3. अ0उ0नि0 सोनिया 

4. हे0का0 शिवराज शर्मा 

5. कानि0 विजयपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश