चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी अभियुक्त को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है।
शुभम पुत्र राकेश, निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, डेंसो चौक, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 447/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा को सौंपी गई।
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गणेश विहार जाने वाले रास्ते पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल कृष्णा विहार कॉलोनी से चोरी करना स्वीकार किया। वह चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद करते हुए मुकदमे में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दीपक पुत्र मन्नू सिंह, निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
बरामदगी
एक मोटरसाइकिल संख्या UP-08-AF-6674
चेसिस नंबर: MBLHAW33XSHG26980
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा
2. हेड कांस्टेबल संजय तोमर
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी अभियुक्त को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार। बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
