लग्जरी बसों के विरुद्ध तीसरे दिन भी चला विशेष चेकिंग अभियान, 35 चालान और 02 बसें की सीज

लग्जरी बसों के विरुद्ध तीसरे दिन भी चला विशेष चेकिंग अभियान, 35 चालान और 02 बसें की सीज

सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा लग्जरी बसों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा एवं परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों में 35 चालान किए गए तथा 02 बसों को सीज किया गया।

 पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के दृष्टिगत अभियान में यात्री सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। जनपद में प्रवेश करने वाली लग्जरी बसों की सघन जाँच के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका संचालन निर्धारित मानकों एवं परमिट की शर्तों के अनुरूप हो।

चेकिंग के दौरान बसों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट, बीमा एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ-साथ निर्धारित क्षमता के अनुरूप संचालन तथा अनधिकृत परिवर्तन जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। यात्री सुरक्षा से जुड़े तकनीकी मानकों के अनुपालन की जाँच पर भी जोर दिया जा रहा है।

बस संचालकों एवं चालकों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों के आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा सुरक्षा मानकों और परमिट की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली कमियों अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग द्वारा यह विशेष अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। अभियान का उद्देश्य बसों का सुरक्षित एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दी शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।