जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में  चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में  चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मनसा देवी मार्ग गली से हरकी पौड़ी तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही

जिला प्रशासन,नगर निगम, पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में मनसा देवी मार्ग गली से हरकी पौड़ी तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही आवागमन को सुचारु करना तथा कुंभ मेले के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पीली पट्टी के बाहर यदि किसी भी प्रकार का फड़, ठेली अथवा अन्य सामान रखा जाता है, तो संबंधित सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं फड़-ठेली संचालकों से निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दी शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।