मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखा समाज को दशैं और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व है।उन्होंने समाज की भाषा,संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर उत्तराखंड के विकास तक गोरखा समाज का अहम योगदान रहा है।. सरकार नेपाली भाषा और गोरखा संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नेपाली भाषा के डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी, व्यापार और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भी सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *