पुलिस को मिली बडी सफलता खेड़ी खुर्द गोली काण्ड के छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

खेड़ी खुर्द गोली काण्ड के छह आरोपी गिरफ्तार

Error: Contact form not found.

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी खुर्द गांव में विगत 6 मई को हुए गोलीकांड मे लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें कुछ घायलों की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई थी। वही उपरोक्त सम्बन्ध में यूनुस पुत्र नूर हसन ने पुलिस को तहरीर देकर घटना में शामिल बाइस लोगों को नामजद किया था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक देहात पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के साथ संयुक्त रूप से सात टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाए हुए थे। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस टीमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा प्रदेश के दर्जनों जिलों में छापेमारी कर रही थी। सर्विस लांस व मुखबिर तंत्र का भी सहारा बरकरार चल रहा था। पुलिस को सर्विसलांस व मुखबिर की सूचना पर कामयाबी मिली जिसमें पुलिस द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा के अलग-अलग जिलों से घटना में नामजद आरोपियों में से छह आरोपीयो को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुलिस को बताया की वह दोनों पक्ष मुस्लिम राजपूत बिरादरी से ताल्लुक रखते है।तथा एक पक्ष फिम्मी खानदान व दूसरा पक्ष जीरा खानदान से ताल्लुक रखता है।दोनों पक्षों के खेत बराबर बराबर है बीच मे रास्ता है।रास्ते को काटने को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है।इसी विवाद के चलते 6 मई को झगड़ा हुआ और यह घटना घट गई।आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी काफी पुराना है।एक आरोपित पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे है जिनमे गुण्डाएक्ट भी शामिल है वही दूसरे आरोपी पर तीन मुकदमे तथा एक आरोपी पर एक मुकदमा है।आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन नाजायज तमन्चे जिंदा कारतूस लाठी रॉड व तलवार बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रदीप चौहान,वरिष्ठ उप निरीक्षक नितेश शर्मा,उप निरीक्षक मनोज नौटियाल,अशोक कश्यप, यशवीर सिंह नेगी, रणवीर चौहान, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र राठी, कांस्टेबल अब्बल सिंह, बलबीर सिंह, सुनील, मुकेश चौहान, सुशील कुमार,संदीप सेमवाल, नारायण सिंह, प्रमोद कुमार,दिनेश, व सीआईयू टीम प्रभारी जहांगीर अली, एचसीपी अहसान अली, कानि जाकिर, सुरेश रमोला, कपिल देव, महिपाल सिंह, हसन जैदी, इसरार अहमद, अशोक कुमार, रविन्द्र खत्री, आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।