25000/- रुपये का ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में तस्करी का मास्टर मांइड पुलिस ने किया गिरफ्तार ऑप्रेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

25000/- रुपये का ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में

तस्करी का मास्टर मांइड पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑप्रेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मादक पदार्थ की तस्करी के मामलें में फरार ईनामी गाजियाबाद से चढ़ा पुलिस के हत्थे

करीब 01 साल से पुलिस टीम को थी आरोपी की तलाश

मुनाफा कमाने के लालच में करता था बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी

वादी मुकदमा उ0नि0 रणजीत सिंह ANTF टीम पुलिस कार्यालय हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम के साथ बेड़पुर स्थित शाहजी पीर तिराहा के पास से एक आरोपी साबिर हुसैन को 21 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकडा गया था, पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया कि उक्त अवैध 21 किलो गांजा सह आरोपित अमजद पुत्र असगर निवासी मिर्जापुर –II सेक्टर 12 वियजनगर गाजियाबाद उ0प्र0 से लेकर आया था जो कलियर में महिला को दिया जाना था। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना कलियर पर मु0अ0सं0 191/25 पंजीकृत किया गया ।

अभियोग में सह आरोपित महिला व साबिर हुसैन के विरुद्व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरांत आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया किन्तु तीसरा आरोपी अमजद लगातार फरार चल रहा था ।

ऑपरेशन प्रहार/ नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों, आसामाजिक तत्वों, संदिग्धों के विरूद्ध  कार्यवाही प्रचलित है । 

मादक पदार्थ की बढ़ी मात्रा में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु  प्रभारी कोत0 पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित चल रहे इनामी आरोपी की तलाश में कई बार उसके पते पर गाजियाबाद में दबिश दी गयी किन्तु आरोपी करीब 01 साल से लगातार फरार चल रहा था।

वरिष्ठ हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लाभप्रद सूचना के लिए 25000/- रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था । आरोपी लगातार अपने पते से फरार था । 

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी को मैनुअल पुलिसिंग की मदद से पुलिस टीम द्वारा अपने सर्वोत्तम प्रयास से दिनांक 07.11.26 को थाना अंकुर बिहार क्षेत्र लोनी गाजियाबाद उ0प्र0 से आरोपी को पकडा गया। 

आरोपी विरुद्व मादक पदार्थ की तस्करी में पूर्व से भी मुकदमा दर्ज है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अमजद सिद्दिकी पुत्र असगर सिद्दिकी निवासी मौहल्ला मिर्जापुर 2, म0न0 686, सैक्टर 12, प्रताप बिहार थाना विजयनगर गाजियाबाद उ0प्र0 हाल निवासी रमेश के मकान में वेद बिहार कॉलोनी थाना अंकुर बिहार लोनी गाजियाबाद उ0प्र0। 

पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी प्रभारी  

2.उ0नि0 अमित नौटियाल प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा 

3.हे0कानि0  सोनू कुमार 

4.हे0कानि0 इसरार अली 

5.हे0कानि0 माजिद खान 

6.कानि0 महिपाल सिंह ( CIU टीम रुड़की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
25000/- रुपये का ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में तस्करी का मास्टर मांइड पुलिस ने किया गिरफ्तार ऑप्रेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
0 Minutes
Uncategorized
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ आपसी समन्वय बनाए रखने, लाभप्रद सूचना तत्काल देने का दिया सुझाव लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम
0 Minutes
Uncategorized
सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु। सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।