सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु। सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।

सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु।

सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।

सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।

चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।

सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।

टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पट्री का प्रयोग किया जायेगा।

यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।

सोमवती स्नान पर्व दिनांक-09.11.2026 हेतु हरिद्वार शहर का यातायात प्लानः

 दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक -हरिद्वार।

लपार्किंग-(बैरागी कैम्प/बीएचईएल/ऋषिकुल मैदान)

यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचौक -श्रीयंत्र पुलिया

पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिझौली चौक -एन0एच0-344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून/ऋषिकेश।

दिल्ली-मेरठ से आने वाली बसों का यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा)-देवबन्द-कोलकी टोल टैक्स-बिहारीगढ-मोहण्ड-देहरादून

मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक

पार्किंग-(नीलधारा/गौरीशंकर)

(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा

•पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)

देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।

•पार्किंग-(लालजीवाला)

देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक से एन0एच0-344 से मेरठ-दिल्ली

देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक -चण्डीचौकी -श्यामपुर-नजीबाबाद

आटो/विक्रम डायवर्जन-

सोमवती स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल  देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।

सोमवती स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

सोमवती स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

सोमवती स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।

सोमवती स्नान पर्व के दौरान सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो/ई-रिक्शा का आवागमन बैरागी कैम्प पार्किंग से शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक से यू-टर्न लेकर वापस जायेंगे।

देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चैक अन्दर तक समस्त ई-रिक्शा एवं ई-आटो की पूर्णतः नो एन्ट्री रहेगी।

सोमवती स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 08.11.2026 की रात्रिः12:00 बजे से सोमवती स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु। सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आगामी 13 नवम्बर को प्रस्तावित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सम्मेलन का भव्य आयोजन करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
रानीपुर विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, ₹6.48 करोड़ के 07 सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को शासन की स्वीकृति। विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से 14.725 किलोमीटर लंबाई के सात विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।
0 Minutes
Uncategorized
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने त्योहारी अवधि में यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी सुश्री वरुणा सैनी द्वारा अभियान संचालित किया गया।