रानीपुर विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, ₹6.48 करोड़ के 07 सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को शासन की स्वीकृति। विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से 14.725 किलोमीटर लंबाई के सात विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।

रानीपुर विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, ₹6.48 करोड़ के 07 सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को शासन की स्वीकृति।

विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से 14.725 किलोमीटर लंबाई के सात विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान के प्रयासों एवं प्रस्तावों पर लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में कुल सात सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

2026 को जारी शासनादेश के अनुसार इन सातों कार्यों की कुल लंबाई **14.725 किलोमीटर** तथा स्वीकृत लागत **₹6 करोड़ 48 लाख 65 हजार** है।

स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत औरंगाबाद ग्राम सभा में ₹86.13 लाख की लागत से लगभग 1 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली सहित निर्माण, रोशनाबाद में ₹91.75 लाख की लागत से विभिन्न कॉलोनियों में लगभग 900 मीटर सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली सहित निर्माण, शिवालिकनगर से टिहरी विस्थापित होते हुए पीएसी पेट्रोल पंप तक ₹89.75 लाख की लागत से लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण, गैस प्लांट पेट्रोल पंप के सामने से अम्बेडकर चौक तक ₹97.96 लाख की लागत से लगभग 1 किलोमीटर सड़क का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण, शिवालिकनगर के जी क्लस्टर एवं टी क्लस्टर में ₹97.96 लाख की लागत से लगभग 4 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण, बीएचईएल सेक्टर-3 में ₹91.53 लाख की लागत से लगभग 4.3 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण तथा सुमननगर में ₹93.57 लाख की लागत से लगभग 1 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली सहित निर्माण किया जाएगा।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और लंबे समय से अपेक्षित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन सात महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति से औरंगाबाद, रोशनाबाद, शिवालिकनगर, बीएचईएल सेक्टर-3 एवं सुमननगर सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिलने के साथ ही क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

विधायक चौहान ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। रानीपुर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका संकल्प है और यह विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु। सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आगामी 13 नवम्बर को प्रस्तावित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सम्मेलन का भव्य आयोजन करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
रानीपुर विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, ₹6.48 करोड़ के 07 सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को शासन की स्वीकृति। विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से 14.725 किलोमीटर लंबाई के सात विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।
0 Minutes
Uncategorized
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने त्योहारी अवधि में यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी सुश्री वरुणा सैनी द्वारा अभियान संचालित किया गया।