दीपावली के पावन पर्व पर सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं। अपने हल्द्वानी आवास पर दीप प्रज्वलित कर की सुख-समृद्धि की कामना।

दीपावली के पावन पर्व पर सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं।

अपने हल्द्वानी आवास पर दीप प्रज्वलित कर की सुख-समृद्धि की कामना।

हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उन्होंने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

अजय भट्ट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को प्रेम, सद्भाव, एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से आलोकित हो तथा हमारा उत्तराखंड और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
दीपावली के पावन पर्व पर सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं। अपने हल्द्वानी आवास पर दीप प्रज्वलित कर की सुख-समृद्धि की कामना।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 
0 Minutes
Uncategorized
25000/- रुपये का ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में तस्करी का मास्टर मांइड पुलिस ने किया गिरफ्तार ऑप्रेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।