(पहल सिंह राणा)महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

(पहल सिंह राणा)महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
लक्सर। में आज देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लक्सर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की इस दौरान कांग्रेस नेता कुशल पाल सैनी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है।उन्होंने कहा महंगाई रूपी डायन जनता को निगलने के लिए पूर्ण रूप से तैयार बैठी है।भाजपा सरकार इस महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में महंगाई के विरोध में धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं।इस बढ़ती महंगाई से जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई है।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर इस महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश हारने पर डबल इंजन की सरकार के पांव तले की जमीन खिसक गई है। इसी तरह उत्तराखण्ड में भी इनको हराकर कॉंग्रेस सरकार बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य का स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया शुभारंभ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से गांव में प्राइमरी स्कूल बनवाने के लिए मुख्यमंत्री धाकड़ धामी से कराए प्रस्ताव।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 से पहले पंतद्वीप क्षेत्र के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का किया निरीक्षण