चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार पुलिस की घेरेबंदी तोड़ एक वाहन चोर फरार

चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस की घेरेबंदी तोड़ एक वाहन चोर फरार

लक्सर. कोतवाली पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की दो बाइकों को बरामद करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। इस दौरान वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य पुलिस की घेरेबंदी तोड़ भागने में सफल रहा।
पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कश्यप बुधवार की शाम अपनी टीम के साथ बिरला टायर स्थित खेड़ी मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान शाम करीब पांच बजे खेड़ी मार्ग की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक पुलिस देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किए। संदेह होने पर पुलिस उनकी ओर लपकी और एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक को थाने लाया गया और उससे हुई पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि मौके से बरामद दोनों बाइक चोरी की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में स्प्लेंडर बीते 5 मई को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रजब पुर गांव से जबकि दूसरी बाइक लक्सर के बिरला टायर से चुराई गई है। पकड़ा गया कुलदीप उर्फ बंटी पुत्र कर्णपाल लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कला गांव का निवासी बताया गया है। इस मामले में फरार हुए मेजर निवासी कोतवाली लक्सर क्षेत्र के खेड़ी कला की तलाश में जुटी है।पुलिस कार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी लक्सर अशोक कश्यप उपनिरिक्षक उमेश नेगी कॉन्स्टेबल गणेश तोमर,उत्त्तम सिंह,दीपक ममगई,बालेन्द्र, संजय आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कौशिक ने की दीर्घायु की कामना। महाराजा अग्रसेन घाट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया माँ गंगा का गंगा पूजन दुग्धाभिषेक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।