उत्तराखंड पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन हौसला की मुहिम लाई रंग, मरीज को मिला नया जीवनदान

उत्तराखंड पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन हौसला की मुहिम लाई रंग, मरीज को मिला नया जीवनदान

 

लक्सर।  पुलिस चौकी मेन बाजार के इन्चार्ज अशोक कश्यप के द्वारा किए गए अथक प्रयास से मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। जानकारी करने पर पता चला कि बृहस्पतिवार को लक्सर के बहादरपुर निवासी विशाल वत्स की तबीयत अचानक खराब हो जाने से आक्सीजन की कमी होने के कारण आक्सीजन दिए जाने की आवश्यकता थी। चिकित्सक द्वारा आक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता बताने पर विशाल को काफी प्रयास करने के बाद भी कहीं से आक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल सका था। काफी जद्दोजहद करने के बाद विशाल ने चौकी प्रभारी अशोक कश्यप से आक्सीजन सिलिंडर दिलाने का अनुरोध किया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से मिशन हौंसला के तहत सभी पुलिसकर्मियों को संकट की स्थिति में लोगों की हरसंभव मदद कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत मानवता दिखाते हुए चेतक पुलिसकर्मी संजय व उत्त्तम ने तत्काल विशाल के लिए एक आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कराई। आक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर विशाल के परिजनों को सौंपा गया। संकट के समय में मदद के लिए विशाल व उसके परिजनों के अलावा लक्सर नगर की अवाम ने लक्सर पुलिस का आभार जताया है।गौर तलब है कि 35000 जनसँख्या की आबादी वाले लक्सर नगर के अलावा पुलिस चौकी मेन बाजार के अन्तर्गत आने वाले लगभग आधा दर्जन गांवों की जिम्मेदारी भी चेतक पुलिसकर्मियों संजय व उत्त्तम के ऊपर है जिसे वह बखूबी निभाते हुए अपने कर्तव्य को अंजाम दे रहे है।साथ ही बेसहारा गरीब लोगों को खाना पहुंचाने का भी कार्य करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।अधिकांश खर्चा दोनों पुलिस कर्मी अपनी जेब से ही करते है जिसकी प्रशंसा नगर के लोगो की जबान पर है और दोनों पुलिसकर्मियों के इस कार्य की सराहना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।