हरिद्वार। कैबीनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में क्वारंटीन सेन्टर के लिए 100 कमरे एवं 200 बेड़ जिला प्रशासन हरिद्वार को समर्पित किये।

 

हरिद्वार। कैबीनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में क्वारंटीन सेन्टर के लिए 100 कमरे एवं 200 बेड़ जिला प्रशासन हरिद्वार को समर्पित किये। उन्होंने बताया कि इसमें एम्बुलेन्स एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गयी है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के दौर में हम सभी को मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग करना है। उन्होंने सभी से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी सेवा यही है कि सभी अपना वैक्सीनेशन करायें। वर्तमान में प्रेमनगर आश्रम में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना वजह आॅक्सीजन सिलेंडर घरों में स्टोर न करें। उन्होंने जिला प्रशासन को नकली दवाओं एवं कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्वारंटीन सेंटर बनाये जा रहे हैं। प्रेमनगर आश्रम में शुरू किये गये क्वांरटीन सेन्टर से हरिद्वार शहर के लिए बड़ी राहत रहेगी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक ज्वालापुर श्री सुरेश राठौर, विधायक रानीपुर श्री आदेश चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री जयपाल सिंह चैहान, सीएमओ हरिद्वार श्री एस0के0 झा, एसडीएम श्री गोपाल सिंह चैहान, तहसीलदार हरिद्वार श्री आशीष घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल आदि उपस्थित थे।

……………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कौशिक ने की दीर्घायु की कामना। महाराजा अग्रसेन घाट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया माँ गंगा का गंगा पूजन दुग्धाभिषेक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं।
0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।