वमिक पूर्व छात्रों ने भी कोरोना कॉल जैसी बीमारी के दौरान जनसेवा कर पेश की अनोखी मिसाल। हरिद्वार रिपोर्ट संतवाणी

वमिक पूर्व छात्रों ने भी कोरोना कॉल जैसी बीमारी के दौरान जनसेवा कर पेश की अनोखी मिसाल।

हरिद्वार रिपोर्ट संतवाणी

Error: Contact form not found.

VMIC यानी विद्या मंदिर इंटर कालेज , भेल के पूर्व छात्रों ने कोविड -19 से संक्रमित पेशेंट व उनके परिवार के लोगों को विभिन्न प्रकार से मदद व सहयोग कर समाज के सामने अनोखी मिसाल कायम की बताना चाहेंगे कि अब से लगभग 2 वर्ष पूर्व विद्या मंदिर के कुछ पूर्व छात्रों ने सोशल मीडिया पर VMIC नाम से एक ग्रुप बनाया, और यहाँ से शुरू हुई बचपन की यादों के साथ फिर से मिलने की प्रबल इच्छा । सबके प्रयास से पूर्व छात्रों के साथ साथ पूर्व शिक्षक भी ग्रुप में जुड़े हुए हैं । VMIC के पूर्व छात्र दुनिया के कोने कोने में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता से अग्रसर हैं ।
प्रारंभ में ग्रुप का उद्देश्य एक कार्यक्रम कर मात्र ग्रुप के माध्यम से सब एक दूसरे से जुड़े रहे । फिर आई कोविड-19 नामक महामारी । ग्रुप में चर्चा के दौरान ग्रुप के सदस्यों के मन मे भी विश्वव्यापी इस महामारी के समय कुछ समाज हित मे करने की इच्छा हुई । सबने आपसी सहयोग से जरूरतमंद लोगों की मदद करनी शुरू कर दी, धीरे धीरे ये सेवा भाव से पूर्व छात्रों ने कोरोना पीड़ितों तक ऑक्सीजन, दवाई, ब्लड, प्लाज़्मा, हॉस्पिटल में बेड दिलाने में सहयोग, खाना व अन्य जरूरी सामान पहुंचना प्रारम्भ कर दिया आज ग्रुप के सदस्य दिन रात की परवाह किये बगैर हरिद्वार के बाहर भी बिना किसी भेदभाव से निःशुल्क मदद व सहयोग में निरन्तर लगे हुवे है । इस प्रकार अब ये बचपन के साथी VMIC के पूर्व छात्र कोरोना योद्धा के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।
0 Minutes
Uncategorized
खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।
0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।