हरिद्वार। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आज कैम्प कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुष विभाग की इस सेवा का लाभ जनपद को मिलेगा।

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने आज कैम्प कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुष विभाग की इस सेवा का लाभ जनपद को मिलेगा। इस वाहन सेवा के माध्यम से आयुष काढा किट मरीजों को घर पर ही पहुंचाई जायेगी।
आयुष विभाग उत्तराखंड द्वारा कोरोना रोगियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को निःशुल्क आयुष रक्षा किट और होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक अल्बा 30 को जनहित में वितरण के लिए आयुष रथ को जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुख्यालय से रवाना किया गया।
आज विभाग द्वारा 400 किटों को वितरण भी किया गया। आयुष रथ की पहल के लिए माननीय विधायक श्री मदन कौशिक, भा ज पा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी आयुष विभाग को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ राजीव वर्मा, जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ विकास ठाकुर, आयुष हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी डॉ स्वास्तिक जैन और आयुष रथ के नोडल अधिकारी डॉ संदीप कटियार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
शेखर चंद सुयाल, विदाई कार्यक्रम आयोजित एसपी क्राईम निशा यादव सहित अन्य ऑफिसर्स ने नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह किया गया भेंट।
0 Minutes
Uncategorized
खेतों में ट्यूबवेल चलाने हेतु लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का मंगलौर पुलिस ने किया खुलासा। चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न।
0 Minutes
Uncategorized
अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला व मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की।