मदर लैंड पब्लिक स्कूल में धूमधा से मनाया सातवा वार्षिक उत्सव,

मदर लैंड पब्लिक स्कूल में धूमधा से मनाया सातवा वार्षिक उत्सव,

पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम शेठपुरा में संचालित मदर लैंड पब्लिक स्कूल में सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत किए। इसके अलावा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनिल कुमार के द्वारा किया गया। व संचालन स्कूल संचालक मोहम्मद इस्तखार ने किया । जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान, सरस्वती वंदना, बलिदान नाटक, कृष्ण सुदामा नाटकों के साथ ही देशभक्त गीत व नृत्य प्रस्तुत किया,। प्रस्तुति जिसकी मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार वशिष्ठ अतिथि पूर्व चेयरमैन हाजी कमरुज्जमा उर्फ नसीम मियां वे अभिभावकगणों ने सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेश कुमार यादव के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को विधायक अनिल कुमार, पुरकाजी नगर पंचायत पुर्व चेयरमैन हाजी कमरुज्जमा उर्फ नसीम मियां ग्राम जटवाड़ा के प्रधान नवाब अली ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर मोहम्मद इस्तखार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विकास की रीढ़ है। बिना शिक्षा जीवन अंधकार में होता है। उन्होंने अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन दिया, कम अंक पाने वाले बच्चों को और अधिक परिश्रम करने की सलाह दी।

इस अवसर पर सैयद मुनीर सईद, प्रधान चौधरी रविंदर ,भारतीय पत्रकार संघ के हरिद्वार जिला अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद अहमद,रिना मसीह,अफजाल मोहम्मद सुलेमान,मोहम्मद राशिद, उमदीन सलमानी, मोहम्मद इकराम, धीर सिंह प्रधान, वीर सिंह बावरा, अध्यापक अध्यापिका कुमारी मोनिया, संगीता, नाहिद, अंबिका, कृतिका, शैला, सहित भारी तादात में अभिभावकगण उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं