सोने चांदी की ज्वेलरी, मोबाइल फोन नगदी व समरसेबल की मोटर सहित शातिर चोर को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार,

सोने चांदी की ज्वेलरी, मोबाइल फोन नगदी व समरसेबल की मोटर सहित शातिर चोर को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार,

कोतवाली रुड़की क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के सम्बंध में कोतवाली रुड़की पर उप निरीक्षक गणों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था तथा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के पूर्व में जेल गए चोरों के संबंध में जानकारी जुटाई गई तथा उनसे पूछताछ की गई, शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली गई मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर सोनाली पुल के पास नहर पटरी पर एक अभियुक्त गुलाब सिंह उर्फ छोटा पुत्र शांता निवासी हलालपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, हाल किराएदार c/o प्रकाश, ग्राम मजरा, कोतवाली रुड़की हरिद्वार को चोरी की समरसेबल मोटर, मोबाइल फोन तथा सोने चांदी की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह रुड़की में किराए पर रहता है तथा उसकी पत्नी आदर्श नगर में ज्योत्सना पोर्सन के घर में साफ सफाई का काम करती थी जिस कारण अभियुक्त का उनके घर में भी आना जाना था इसी बहाने से अभियुक्त द्वारा ज्योत्सना पोर्शन के घर की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर कई घरों में चोरी करना कबूल किया गया तथा बताया कि चोरी का कुछ माल/ जेवरात उसने किसी को बेच दिए जिन्हें बेचने पर उसे *₹80000 मिले थे जो उसने अपनी पत्नी के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में जमा करा दिए थे। अभियुक्त की पत्नी के बैंक अकाउंट को होल्ड किया गया है अभियुक्त से बरामद मोबाइल फोन का ईएमईआई चेक करने पर कोतवाली रुड़की के मुकदमा अपराध संख्या 254/22 से मेल खाता है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में उसके मकान मालिक से जानकारी करने पर मकान मालिक द्वारा किराएदार का सत्यापन ना कराए जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 52/83 पुलिस अधिनियम के तहत ₹5000 का चालान किया गया।
उपरोक्त घटनाओं के त्वरित अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा भारी मात्रा में बरामदगी किए जाने पर वरिष्ठ अधिकारी गणों द्वारा कोतवाली रुड़की पुलिस टीम की सराहना की गई है।

उप–महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नगद पारितोषिक की घोषणा की गई।

पुलिस टीम
SHO देवेंद्र सिंह चौहान
Ssi दीप कुमार
SI अनिल बिंजोला
SI राजीव ऊनियाल
SI आनंद मेहरा
का0 लक्ष्मीचंद
का0 लइक अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।