जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन कार्यक्रम को स्थगित किया गया, आखिर क्या कारण रहा देखे पूरी खबर,

जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन कार्यक्रम को स्थगित किया गया, आखिर क्या कारण रहा देखे पूरी खबर,

हरिद्वार l जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या- 167/XII (1)/22-86 (16) / 2019 – TC दिनांक 24 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की गई थी।

उल्लेखनीय है कि शहरी विकास अनुभाग-3 उत्तराखण्ड़ शासन की अधिसूचना संख्या – 166 ( 2 ) / IV (3) / 2022-1 (7न0नि0 ) / 2021 दिनांक 31 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड़ लक्सर के ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में गठित हो जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत हरिद्वार व क्षेत्र पंचायत लक्सर के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित हो रहे है, जिस कारण जनपद हरिद्वार में पुनः परिसीमन कराये जाने की अपरिहार्यता है।

अतः उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या- 181 (1) /XII(1)/22-86 (16) / 2019 – TC दिनांक 02 अप्रैल, 2022 के क्रम में इस कार्यालय की विज्ञप्ति संख्या – 1832 / पं0-7 / त्रि0पं0नि0 / आरक्षण / 2021-22 दिनांक 26 मार्च, 2022 द्वारा निर्गत जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।