पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य मोरारी बापू के सान्निध्य में मानस गुरूकुल विषय पर आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य मोरारी बापू के सान्निध्य में मानस गुरूकुल विषय पर आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरू स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द मुनि, आचार्य बालकृष्ण, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान आदि ने ध्यान मग्न होकर श्रीराम कथा का श्रवण किया।
कथा विश्राम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरती की तथा परम पूज्य मोरारी बापू जी से शिष्टाचार भेंट की एवं परम पूज्य मोरारी बापू एवं सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की जनता की ओर से परम पूज्य मोरारी बापू को प्रणाम, नमन् व अभिनन्दन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परम पूज्य मोरारी बापू के मुखारविन्द से हमें आज श्रीराम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता है। यह परम सौभाग्य आज मुझे ईश्वर की कृपा से प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पूज्य मोरारी बापू के मुखारविन्द से श्रीराम कथा सुनने का सौभाग्य आज मुझे दूसरी बार मिल रहा है। इससे पहले मैं परम पूज्य बाजू की कथा सुनने खटीमा से अल्मोड़ा के डोल आश्रम पहुंचा था।
इससे पूर्व पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारीगणों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं