हरिद्वार। 10 अप्रैल गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में दमड़़ी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री, शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शिरकत की, इस मौके पर मंत्री ने संत रविदास महाराज को समाज का सच्चा हितैषी बताया। 

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल जी ने सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहिब को प्रणाम किया। गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसाइटी ने माननीय मंत्री जी को संत रविदास, संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट किया। साथ ही उत्तरीय ओढाकर सम्मानित किया।

मौके पर पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल ने श्री अग्रवाल जी के पिछले कार्यकाल में पिछड़े वर्ग के लिए किए गए कार्यों को गिनाया और सराहना की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कहा कि दमड़ी शोभायात्रा में शामिल होकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते है। वाकई में सन्त रविदास महाराज ने मन चंगा तो कटौती में गंगा इस वाक्य को सिद्ध कर दिखाया। वह समाज के सच्चे हितेषी थे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी भक्तों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी और आने वाले पर्व, बैसाखी, बाबा साहेब की जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसाइटी के प्रधान संत निर्मल दासजी महाराज, संत श्रवण दास जी, संत परमजीत नगर, नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रधान बहन सन्तोष जी सहित भारी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।