जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने अवैध निर्माण को ढहाने, अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने अवैध निर्माण को ढहाने, अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आशीष रस्तोगी एवम गौरव रस्तोगी द्वारा जी 17 शिवालिक नगर में अवैध रूप से खोला गया रिलायंस स्टोर को आज एचआरडीए द्वारा सील कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त स्थल में निर्माणाधीन दुकानों को पूर्व में एचआरडीए द्वारा 15 जनवरी 2022 को सील किया गया था, जिसको भवन स्वामी द्वारा अवैध तरीके से सील को क्षतिग्रस्त करके उसमें रिलायंस स्टोर खुलवा दिया गया था। सील को क्षतिग्रस्त करने पर एचआरडीए द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने कहा कि एच0आर0डी0ए द्वारा अवैध निर्माणों को चिन्हित करके प्रभावी कार्यवाही निरंतरता से की जा रही है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।