बहादराबाद थानाध्यक्ष ने हिस्ट्रीशीटरो की ली परेड,19 हिस्ट्रीशीटर में से 16 हिस्ट्रीशीटर आये जिनमें से दो महिलाएं जेल में सजा काट रही हैं इन सभी हिस्ट्रीशीटर को सख्त हिदायत दी गई कि क्राइम की ओर अपना रुख ना करें,

बहादराबाद। थानाध्यक्ष ने हिस्ट्रीशीटरो की ली परेड,19 हिस्ट्रीशीटर में से 16 हिस्ट्रीशीटर आये जिनमें से दो महिलाएं जेल में सजा काट रही हैं इन सभी हिस्ट्रीशीटर को सख्त हिदायत दी गई कि क्राइम की ओर अपना रुख ना करें,

थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा बहादराबाद थाना क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरो को थाने बुलाकर परेड कराई कौन हिस्ट्रीशीटर आजकल क्या कर रहा है एवं उस पर कितने मुकदमे किस किस मामले में चल रहे है उसके परिवार में कौन-कौन हैं कहां रहते हैं आदि संबंधों में पूरी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई गई इसके बाद उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वह दोबारा अपराध की तरफ कदम ना रखें एवं अपने परिवार सहित अच्छा सामाजिक जीवन बिताएं वरना उनकी कुछ गलत हरकतों की वजह से उनका भविष्य बर्बाद हो सकता है एवं परिवार भी परेशानियों में आ सकता है । बहादराबाद थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि परेड में कुल 19 हिस्ट्रीशीटर आने के लेकिन 16 हिस्ट्रीशीटर थाने में पहुंचे जिसमें से दो महिलाएं जेल में सजा काट रही हैं इन सभी का कहना था कि वह अपराध छोड़कर अब एक सामान्य एवं अच्छा सामाजिक जीवन बिता रहे हैं बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने उन्हें हिदायत दी अपराधिक गतिविधियों में दूर-दूर तक उनकी कोई संलिप्तता नजर नहीं आनी चाहिए साथ ही थाने के बीट पुलिस कर्मियों को भी थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने निर्देश दिए कि अपने अपने कार्य क्षेत्र में अपराध एवं पुराने हिस्ट्रीशीटर पर कड़ी नजर बनाए रखें जिससे कि क्षेत्र अपराध मुक्त बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं