आश्रय गृह में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने आप को फाँसी के फंदे से लटकर की खुदखुशी,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

आश्रय गृह में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने आप को फाँसी के फंदे से लटकर की खुदखुशी,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

हरिद्वार/ सिडकुल क्षेत्र के स्थित रावली महदूद में आश्रय गृह मैं बुधवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने आप को फाँसी लगाकर अपने जीवन को किया समाप्त। आश्रय गृह के एक कमरे में 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सिडकुल पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे सहारनपुर के देवबंद उत्तर प्रदेश से बरामद किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक कोर्ट ने रावली महदूद क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह भेज दिया था। बताया गया है कि किशोरी ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। किशोरी का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। आशिक ग्रह द्वारा तत्काल मामले की जानकारी सिडकुल खाना पुलिस और आला अधिकारियों को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है। आश्रय गृह प्रबंधन द्वारा मृतका के परिजनों को भी बुला लिया गया है। इस पूरे मामले से आश्रय गृह प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
वही सीओ बहादराबाद रीना राठौर ने बताया हरिद्वार जनपद बोंगला गांव की निवासी एक वैशाली नाम की 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से गायब हुई थी थाना बहादराबाद में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था हमारी पुलिस ने तहकीकात की और उत्तर प्रदेश के देवबंद थाने की मदद से किशोरी अगले ही दिन 24 तारीख को हमें मिल गई थी उसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई उसके माता-पिता के साथ जाने के लिए किशोरी को कहा गया लेकिन उसने साथ जाने के लिए साफ इनकार कर दिया वही किशोरी के जब 164 के बयान कराए गए तो उसमें भी उसने कहा मैं अपने माता-पिता के साथ किसी भी कीमत पर नहीं जाना चाहती फिर बाल कल्याण समिति समक्ष उसे प्रस्तुत किया गया बाल कल्याण ने भी उसकी काउंसलिंग की फिर उसके बाद किशोरी को आश्रय ग्रह भेज दिया गया जहां उसने किसी किशोर का नाम लिखा है अनित से वह प्यार करती थी और इसी के कारण किशोरी ने आश्रय गृह में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी बाकी मामले की हम जांच कर रहे हैं आगे जो भी जांच में सामने आएगा उसके बारे में अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।