हरिद्वार। प्रेम चन्द अग्रवाल मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना, एवं पुनर्गठन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। प्रेम चन्द अग्रवाल मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना, एवं पुनर्गठन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

अग्रवाल ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता करते हुये चारधाम यात्रा को और सुगम तथा सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से चारधाम रूट पर श्रद्धालुओं के रूकने की व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन की वर्तमान स्थिति, मौसम की स्थिति, श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिये कितना इंतजार करना पड़ रहा है, एक दिन में किस-किस धाम में कितने यात्री पहुंच रहे हैं, कहां पर अधिक भीड़ की संभावनायें हैं, आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की ।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कैबिनेट मंत्री को आगामी 30 मई को सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व को हरिद्वार में स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तथा उससे चारधाम यात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा किसी भी श्रद्धालु को कहीं पर भी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जाये।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में एमएनए दयानन्द सरस्वती, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य का स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया शुभारंभ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से गांव में प्राइमरी स्कूल बनवाने के लिए मुख्यमंत्री धाकड़ धामी से कराए प्रस्ताव।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 से पहले पंतद्वीप क्षेत्र के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का किया निरीक्षण