मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होनें पर भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होनें पर भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। उन्होने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा हेतु निर्विरोध चुने जाने बधाई देते हुए कहा की बहन कल्पना सैनी को इस नई भूमिका नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होने कहा राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का जो संकल्प लेकर हम चल रहे हैं उसको अपेक्षित बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आपस में समन्वय बनाकर 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे, एवं अपने देश, अपनी मातृभूमि की सेवा कर हम एकात्म मानववाद के दर्शन को सार्थक कर पाएंगे। उन्होने कहा मुझे गर्व है कि हम एक ऐसी विचारधारा से जुड़े हैं जिसका हमेशा से ये मंत्र रहा है कि-“व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश”। उन्होने कहा ये परंपरा और ये सिद्धांत डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक चली आ रही है। उन्होंने कहा हमारा मूल उद्देश्य ही भारतीयता की प्रेरणा के साथ जन सेवा करना है। उन्होने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अपने राज्य व इस महान राष्ट्र के सपनों को पूर्ण करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में हमें मिली जीत ने हमारे दायित्वों को बढ़ा दिया है और अब हमें एक क्षण की भी देर ना करते हुए इस राज्य की जन आकांक्षाओं को पूर्ण कर के दिखाना है। हमें गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना है, प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है, अपनी सांस्कृतिक पहचान को और अधिक समृद्ध बनाना है। उन्होने कहा उत्तराखंड सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी को उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय एवं कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन , खिलेन्द्र चौधरी, आदेश सैनी ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।