जोमैटो कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता को लेकर जोमैटो के कर्मचारियों ने थाने में पहुँचकर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

जोमैटो कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता को लेकर जोमैटो के कर्मचारियों ने थाने में पहुँचकर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

जोमैटो कर्मचारी के साथ थाना सिडकुल क्षेत्र में डिलीवरी को लेकर हुई अभद्रता युवक को बनाया बंधक, जोमैटो कर्मचारियों मैं थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया है कि जोमैटो राइडर अजय कुमार जोमैटो पर आए ऑर्डर की डिलीवरी देने के लिए निर्धारित स्थान एचबीएचएन कंपनी सेक्टर 6 प्लॉट नंबर 4 सिडकुल हरिद्वार में भूपेंद्र नाम के व्यक्ति को देने के लिए पहुंचा था। जहां डिलीवरी का पार्सल लिक होने पर ऑर्डर लेने वाले व्यक्ति द्वारा ऑर्डर कैंसिल करने को कहा गया जिसको लेकर जोमैटो राइडर अजय कुमार को पकड़ कर वहीं बैठा लिया गया जब तक ऑर्डर के पैसे रिफंड नहीं होते तब तक यहां से जाने नहीं दिया जाएगा। जोमैटो राइडर ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा मुझ से नाम व जाति पूछी गई जिसके चलते जाति सूचक शब्द भी कहे गए, साथ ही डिलीवरी के पैसे मुझ से छीनने की कोशिश की गई। डिलीवरी राइडर द्वारा बताया गया कि अपने साथ होती अभद्रता और छीना झपटी को देख हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल किया साथ ही अपने साथियों को अवगत कराया। जिसके चलते मेरे साथी मौके पर पहुंचे तब कहीं जाकर उनकी कैद से मुझे छुड़ाया। जोमैटो राइडर ने बताया कि उक्त संबंध में एक तहरीर थाना सिडकुल में दी गई लेकिन थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा उक्त व्यक्ति पर जातिसूचक शब्दों की धाराएं नहीं लगाई गई और हमें कह दिया गया कि हम मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। जोमैटो राइडर ने बताया कि पुलिस द्वारा कहा जा रहा है की जातिसूचक शब्दों की धाराएं लगाने के लिए कोई एविडेंस चाहिए। जोमैटो राइडर का कहना है कि हमें थाने से इंसाफ नहीं मिला हमें इंसाफ चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।