हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को आगामी कांवड़ मेला-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत कांवड़ पट्टी आदि पर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया,आगामी 10 जुलाई तक हरहाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ढिलाई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को आगामी कांवड़ मेला-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत कांवड़ पट्टी आदि पर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया,आगामी 10 जुलाई तक हरहाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ढिलाई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम शंकराचार्य चौक स्थित कांवड़ पट्टी के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व में किये गये निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में वर्तमान में कितनी प्रगति हुई है, का पूरा जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूर्व में कांवड़ मार्ग से झाड़-झंकाड हटाने तथा जहां-जहां उबड़-खाबड़ है, उसका समतलीकरण़ करने के निर्देश दिये थे, जिसके क्रम में आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकतर स्थानों से झाड़-झंकाड़ हटा दिया गया है तथा अन्य स्थानों पर झाड़-झंकाड़ हटाने का कार्य दु्रत गति से चल रहा है तथा समतलीकरण का कार्य भी कई जगह सम्पन्न होने के साथ ही अन्य स्थानों पर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस कार्य में और प्रगति लाई जाये।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन(ओम घाट के निकट)के पास ढलान वाले क्षेत्रों, जहां-जहां पानी इकट्ठा होने की सम्भावनायें हैं, का भी पूरा निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि समतलीकरण के कार्य में और तेजी लायी जाये। इसके बाद जिलाधिकारी रोड़ी-बेलवाला पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति, अतिक्रमण, क्षेत्र की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उन्होंने एमएनए दयानन्द सरस्वती को निर्देश दिये कि साफ-सफाई के कार्य में और प्रगति लाई जाये। इस पर एमएनए ने बताया कि आज शाम तक साफ-सफाई का कार्य पूरा हो जायेगा।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां-जहां पर भी कांवड़ मेले की तैयारियों से सम्बन्धित, जिस भी विभाग के, जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें आगामी 10 जुलाई तक हरहाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ढिलाई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अन्यथा की स्थिति में सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू सहित लोक निर्माण, विद्युत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।